फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन फ्राॅड कर 1.18 लाख निकालने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के गड़गोड़िया निवासी व्यक्ति को लिंक भेजकर 1.18 लाख रुपये का फ्राॅड के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में शैलेंद्र प्रताप आजाद ने तहरीर दी, जिसमें बताया कि 11 सितंबर को शाम सवा सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने लिंक भेजा। उसने बाद में दूसरे नंबर से कॉल करके लिंक खोलकर फाॅर्म भरने व 5 रुपये खाते से कटाने के लिए कहा। ऐसा करते ही उसने पेटीएम एकाउंट हैक कर लिया। उसने 99 हजार 999 रुपये खाते से और पेटीएम से 18 हजार रुपये निकाल लिए। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें