फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तमाम सुविधाएं फिर भी खाली हैं स्कूल की बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांवडीह में 73 बच्चों को नामांकन, मिले सिर्फ 6
विज्ञापन

-एक अनुदेशक से बीएसए कार्यालय में लिया जा रहा है कंप्यूटर ऑपरेटर का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान, बस्ती। सरकार भले ही ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों पर पानी की तरह धन बहाकर तमाम सुविधाएं मुहैया कर रही है। इसके बावजूद विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं। विद्यालय में तैनात शिक्षकों पर भी सरकार लाखों रुपये वेतन के रूप में खर्च कर रही है। जबकि इनसे पढ़ने के लिए बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। नामांकन कागजों में है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांवडीह को टीम ने देखा तो यहां पांच शिक्षकों की तैनाती है, और शुक्रवार को महज सात बच्चे स्कूल आए थे। टीम ने गौर ब्लाॅक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांवडीह का शुक्रवार को पड़ताल की। यहां 73 बच्चों का नामांकन कक्षा 6, 7, व 8 में हुआ है, जबकि कक्षा 6 में 4 छात्राएं, कक्षा 7 में दो वहीं कक्षा 8 में एक भी छात्र-छात्राएं शुक्रवार को विद्यालय नहीं पहुंचे थे। उनकी कक्षा की बेंच खाली पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरिजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में एक सहायक अध्यापक व तीन अनुदेशक की तैनाती है। शुक्रवार को अनुदेशक प्रियंका चौधरी व अवधेश कुमार विद्यालय आए थे, जबकि अनुदेशक आसाराम के बारे में प्राध्यापक ने बताया कि वह विद्यालय कभी नहीं आते हैं। उनसे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम लिया जा रहा है। विद्यालय में इनके अलावा एक अनुचर व दो रसोइयों की तैनाती है। अब सवाल उठता है कि पांच शिक्षक व दो रसोईया कुल मिलाकर सात लोगों की तैनाती विद्यालय पर पठन-पाठन व भोजन की व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा किया गया है और विद्यालय पर महज सात छात्र-छात्राएं मौजूद मिले।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि यही हाल प्रत्येक दिन का रहता है। यहां कागज में ही 73 बच्चों का नामांकन किया गया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि धान के कटाई का सीजन के चलते बच्चे नहीं आ रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार नाथ वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में डेंगू से पीड़ित हूं। प्रभारी बीईओ कुदरहा के संज्ञान में लाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें