फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भितेहरा के तीन घरों में चोरी का केस दर्ज

Thu, 16 May 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने भितेहरा गांव के तीन घरों में हुई चोरी के मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में ग्राम सेवक गुप्ता ने तहरीर दी थी। तहरीर में 1.29 लाख रुपये की नकदी सहित 4.30 लाख की चोरी की बात कही है।
विज्ञापन


सोमवार की रात भितेहरा के ग्राम सेवक गुप्ता के घर के पीछे लगे खिड़की को उखाड़ कर घर में घुसकर प्रथम तल के कमरे में रखे दो बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर नकदी और अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए थे। घटना की जानकारी परिवार को तब हुई जब ग्राम सेवक गुप्ता के चाचा विनय गुप्ता के घर में भी चोर पहुंच गए। बरामदे में सो रही विनय गुप्ता की बेटी विनीता की नींद खुली तो उसने घर में किसी व्यक्ति को टहलते देखा। उसके लाइट जलाने से पहले चोर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें