फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाई,भाभी और पिता पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 01 Apr 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 2020 में हुई मौत के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या व धमकी का केस दर्ज किया है। इस संबंध में मृतक की सास ज्ञानमती पत्नी शिवशंकर निवासी लंगड़ाभार थाना बखिरा संतकबीरनगर ने तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी की शादी मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कराह पिठिया गांव में अनिल कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए उसके दामाद के भाई सुनील, पिता परमात्मा और भाभी नंदिनी ने 12 फरवरी 2020 को गला दबाकर उसके दामाद की हत्या कर दी। शव को रस्सी के फंदे से छत के कुंडे से लटका दिया। आरोप है कि उन लोगों के ऐसा करते समय अनिल की बेटी रिया ने देख लिया और शोर मचाने का प्रयास किया था। लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया था। ज्ञानमती के अनुसार, 28 दिसंबर 2021 को रिया ने यह पूरी घटना उसे बताई। उसके बाद उसने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने न्यायालय में अर्जी दी। एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हत्या व धमकी का केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। मृतक अनिल कुमार के शव का परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें