बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरे युवक को आरपीएफ के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान भीम सिंह के मुताबिक, गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या से आनंद विहार जा रही थी। बभनान रेलवे स्टेशन से रन थ्रू गुजरते समय ट्रेन प्लेटफार्म पर अचानक रुक गई। ट्रेन रुकते ही आरपीएफ के जवान हरकत में आ गए। ट्रेन से उतरे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोक कर पूछताछ की तो उसने चेन पुलिंग की बात स्वीकार करते हुए अपना नाम अजय शंकर दुबे निवासी पारा बभनान थाना इनायत नगर जिला अयोध्या बताया। उसके विरुद्ध रेल एक्ट की धारा में केस पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया। संवाद