फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति सिंह हत्याकांड: भाजपा नेता समेत चार पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज- आरोप, इन्हीं के साथ घर से गया था

Sat, 28 Sep 2024 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

विक्रम प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के नागेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, शैलेश सिंह, मनोज शुक्ल और अन्य लोग उसके भाई शक्ति सिंह (32) को साथ ले गए थे। इसके बाद शक्ति घर नहीं लौटा।
बृहस्पतिवार की सुबह दुबौलिया क्षेत्र में गौरा-सैफाबाद बांध के किनारे तिवारीपुर गांव के सामने बने ठोकर के पास बोरे में एक शव मिला।
विज्ञापन
पीएम हाउस पर मौजूद मृतक शक्ति सिंह के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर थानाक्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी निवासी शक्ति सिंह की हत्या के मामले में गांव के ही रहने वाले कप्तानगंज विधासभा क्षेत्र के भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह समेत चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शक्ति के भाई विक्रम का आरोप है कि पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के बेटे नागेश ने पुरानी रंजिश में अपहरण कर हत्या की है।

विज्ञापन


एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। रानीपुर बेलाड़ी गांव के ऋषिकेश सिंह के निधन के बाद 24 सितंबर को अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव के लोग कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट पर गए थे। विक्रम प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के नागेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, शैलेश सिंह, मनोज शुक्ल और अन्य लोग उसके भाई शक्ति सिंह (32) को साथ ले गए थे। इसके बाद शक्ति घर नहीं लौटा।

बृहस्पतिवार की सुबह दुबौलिया क्षेत्र में गौरा-सैफाबाद बांध के किनारे तिवारीपुर गांव के सामने बने ठोकर के पास बोरे में एक शव मिला। जानकारी के बाद विक्रम पहुंचा तो पता चला कि शव उसके भाई शक्ति का था। पुलिस के मुताबिक शक्ति के परिजनों ने नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि गांव के नागेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, मनोज शुक्ल व शैलेंश सिंह समेत कुछ अन्य लोग उसके भाई को साथ ले गए थे।
विज्ञापन


विक्रम की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर रात नगर थाने में भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर हत्या का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें