फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से छूटे किशोर की मौत का मामला : सियासी जंग की जड़ बना पुलिसकर्मी

Mon, 31 Mar 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सूदखोरी और उभाई के किशोर आदर्श उपाध्याय की दुर्भाग्यपूर्ण मौत का जिम्मेदार माने जा रहे बहुचर्चित पुलिसकर्मी सियासी झगड़े की वजह भी बन चुके हैं। इन पुलिस कर्मियों के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों में ठन गई है।
विज्ञापन

इन पुलिस कर्मियों पर अब तक एफआईआर दर्ज न होने और मौत के बाद आदर्श पर मारपीट का केस दर्ज होने, सूदखोरी में लिप्त होने की बात को नजरअंदाज किए जाने को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप तक लगाए जाने लगे हैं। इसे लेकर अंदरखाने चल रही बुदबुदाहट सोमवार को सतह पर आ गई। हर्रैया के विधायक अजय कुमार सिंह उभाई पहुंचकर मृतक के पिता ओमप्रकाश उपाध्याय से मिले। नाराजगी भरे लहजे में बोले कि कुछ लोग जाति से जोड़कर उन पर थानेदार और सिपाही को बचाने का आरोप लगा रहे हैं,जबकि मैने 20 मार्च को सिपाही शिवम सिंह को हटाने के लिए कप्तान को पत्र लिखा था,क्योंकि उसकी काफी शिकायत थी। कहा कि मेरी जाति से या सिपाही से कोई लेना-देना नहीं,जनता मेरी सब कुछ है। विधायक ने कहा कि सबसे पहले पहुंचकर पोस्टमार्टम से लेकर आर्थिक सहायता दिलाने तक का काम किया। बोले कि एक ब्राह्मण की हत्या पर जो राजनीति करेगा, उसका विनाश हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें