फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दक्षिण दरवाजा में मारपीट के मामले में केस

Thu, 31 Jul 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। पांडेय बाजार निवासी आदित्य जायसवाल ने तहरीर दिया कि दो दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर विपक्षियों ने मंगलवार को दक्षिण दरवाजा के पास उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते हुए धमकाया। पुलिस ने अस्पताल चौराहा निवासी अनिकेत सिंह, अभिषेक मिश्रा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

टक्कर के बाद पेड़ से लटक गई डीसीएम
सोनहा। थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गुहावटी से बरेली जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट पोल से टकराकर सड़क के किनारे पेड़ से लटक गई। चालक अबरार निवासी सैतल थाना हाफिजगंज बरेली ने बताया वह डीसीएम में प्लाई लेकर गुवाहाटी से बरेली के लिए लौट रहा था। बुधवार भोर में करीब पांच बजे बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना के बैड़वा स्थित पेट्रोल पंप के आगे आगे से ट्रक आने से अनियंत्रित होकर पोल से टकराते हुए सड़क से उतर गए। मामले में खलासी को हल्की चोटें आईं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संवाद
लड़के के साथ की अश्लील हरकत, केस
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किशोर के साथ अश्लील हरकत व मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनका बेटा 27 मई को गांव के बाग में क्रिकेट खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आए दो युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत की और उसे अपमानित किया। विरोध करने पर बेटे को मारापीटा। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी अनमोल व गोलू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

दरवाजे पर चढ़कर मारपीट के आरोप में केस
बस्ती। लालगंज पुलिस ने कुढवा गांव में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी गांव की राजमति देवी का आरोप है कि वह मंगलवार को अपने घर के सामने कच्चे रास्ते पर घास साफ कर रही थीं। इसी बात को लेकर विपक्षियों ने उनके दरवाजे पर चढ़कर अपशब्द कहते हुए उन्हें व उनकी बेटी को मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के रामप्रसाद, ध्रुपनरायन, अमित, ध्रुपनरायन की पत्नी व अंशिका के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद
दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार
बस्ती। दुबौलिया थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के केस में वांछित राजकुमार उर्फ पंडित निवासी सवईं परसन थाना दुबौलिया को 10.15 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। संवाद
मूर्ति को खंडित करने पर केस
बस्ती। नगर पुलिस ने स्थापित मूर्ति को खंडित करन पर केस दर्ज किया है। कूरहा पट्टी पृथ्वी गांव निवासी रामू गुप्ता ने तहरीर देकर बताया है कि अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार को गांव में स्थापित डीह बाबा के स्थान पर स्थित घोड़े की मूर्ति का दोनों कान तोड़ कर खंडित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
किशोरी भगाने का आरोपी गिरफ्तार
सोनहा। नाबालिग को बहला फुसलाकर कर भगाने व दुष्कर्म के मामले में सोनहा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आठ जून रात 12 बजे सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के संबंध में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। विवेचना के दौरान सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाने के गहरौला निवासी श्रवण का नाम प्रकाश में आया। 17 जून को किशोरी को पुलिस ने ढूंढ़कर सीडब्ल्यूसी में बयान कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि बुधवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चौराहा से सुबह 6:10 बजे हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद
छावनी क्षेत्र के पांच वारंटी गिरफ्तार



छावनी। पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। सभी लोग कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारन्ट से सम्बन्धित छावनी थानाक्षेत्र के संदलपुर निवासी दुर्गा प्रसाद निषाद, रतन यादव निवासी शंकरपुर, रामकुमार व मनोज निवासी रेड़वल, सुखराम चौहान निवासी रामगढ़ नारापार को उनके घर से पुलिस हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
यूपीआई से निकाल लिए 4.73 लाख रुपये
बस्ती। साइबर जालसाजों ने यूपीआई की मदद से एक महिला को शिकार बनाया। शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनके बैंक खाते से 15 जुलाई से लेकर 17 जुलाई के बीच में कुल चार लाख 73 हजार 396 रुपये निकाल लिए गए। यूपीआई के माध्यम से इस फ्राड को अंजाम दिया गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
गायब मोबाइल से निकल गए 84 हजार
बस्ती। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जालसाजी के मामले में केस दर्ज किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी मोबाइल 12 अप्रैल को कहीं गिर गई। यह मोबाइल किसी जालसाज के हाथ में लग गया। उसने मोबाइल में दर्ज डाटा व सिम की मदद से उनके बैंक खाते से 12 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच में कुल 84 हजार 701 रुपये निकालकर अपने खाते में जमा कर लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दुकान के बाहर से बाइक चोरी
नगर बाजार(बस्ती)। कस्बे में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। नगर बाजार निवासी राम जीवन ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अपनी काली और लाल रंग की बाइक मंगलवार रात दुकान के बाहर खड़ी कर सो गए थे। सुबह चार बजे जब आंख खुली तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। पुलिस खोजबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें