कलवारी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर अपशब्द कहने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर केस दर्ज किया है। तहरीर में हरि ओम गौंड निवासी कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी ने लिखा है कि वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है उसके गांव के ही राजेश यादव रंजिशवश आए दिन गाली देते हुए धमकी देते हैं। फर्जी केस में फंसाने की भी धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संवाद