फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधा दर्जन स्कूलों को बीईओ ने कराया बंद

Sun, 30 Apr 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 मुण्डेरवा में बीईओ ने बिना मान्यता के स्कूलों को कराया बंद।
विज्ञापन
मुंडेरवा। बीईओ सांऊघाट धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी शनिवार को आठ बजे सुबह हॉली फ्लावर स्कूल गंगाराम मंझरिया पहुंचे। जांच में कक्षा एक से आठ विद्यालय संचालित करने का प्रमाण पत्र पाया गया, लेकिन कक्षाएं 10 तक संचालित की जा रही थीं। बीईओ ने बिना मान्यता संचालित की जा रही कक्षाओं को बंद कराने का प्रयास किया तो प्रबंधक राकेश कुमार और संचालक तारा चौधरी विरोध करने लगे।
विज्ञापन

लेकिन, बीईओ की सख्ती के आगे दोनों बेबस नजर आए। इसके बाद एएस एकेडमी ओड़वारा पहुंचे बीईओ ने बिना मान्यता संचालित विद्यालय को बंद कराया। इसके अलावा बिना मान्यता के चल रहे एवीएन पब्लिक स्कूल सिसवा माफी, एसडीएसएन विद्या मंदिर ऊंचगांव, ज्ञानोदय चिल्ड्रेन एकेडमी ओड़वारा आदि को बीईओ ने बंद करा दिया। बीईओ ने बताया कि पांच मई तक अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित विद्यालयों को बंद कराया जा रहा है। कई जगह विद्यालय संचालक विवाद करना शुरू कर देते हैं तो उन्हें विधिक कार्रवाई की चेतावनी देकर कार्रवाई पूरी की जा रही है। जांच टीम में बीआरसी पुर्सिया के प्रभात शुक्ला, उमेश तिवारी, आशीष कुमार, आनंद, त्रियुगीनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें