फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। हत्या करके शव छिपाने के दस माह पुराने मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सौदागर राय का कहना है कि छानबीन शुरू कर दी गई है। परशुरामपुर थाने के ढेबरहिया निवासी शीतला प्रसाद ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी किरन (32) की शादी छावनी थाने के बैदोलिया निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि छह जुलाई-2019 की रात में उनकी बेटी किरन की पति के भाइयों समेत चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसके शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला था कि किरन ससुराल से मायके के लिए निकली थी। बाद में उसका शव कुएं से बरामद हुआ। चोट के निशान नहीं मिले थे। पोस्टमार्टम बाद बिसरा जांच के लिए सुरक्षित कर भेजा गया था। किरन ने पिता ने इसे हत्या करार देते हुए कोर्ट से जांच की गुहार लगाई। छावनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बैदोलिया निवासी रामधीरज, पिंटू, रामधीरज की पत्नी और राकेश की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें