बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थाने के सोनौरा निवासी हरिश्याम पाठक ने तहरीर देकर बताया है कि वह शनिवार को मनरेगा की मजदूरी के लिए प्रधान प्रतिनिधि दिलीप कुमार शुक्ला से मिलने उनके खजुरिया स्थित विद्यालय पर गए थे। आरोप है कि यहां से मिलकर लौटते वक्त महरूपुर के पास बीच रास्ते में विपक्षी सुनील पाठक व उनके एक अन्य साथी ने पुरानी रंजिश को अपशब्द कहा। जान से मारने की नीयत से धारदार फावड़े से हमला कर दिया। इससे उनके कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई। जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों भाग निकले। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।