फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विश्वकर्मा महासभा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने चौथीराम

Mon, 05 Jun 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
श्रीचित्रगुप्त मंदिर में पूर्णिमा पर हवन पूजन करते चित्रांश परिवार के लोग
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक रविवार को अमहट घाट स्थित धर्मशाला में हुई। इसमें सर्व सम्मति से जिला कार्यकारिणी को भंग कर नए कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी के गठन तक आचार्य चौथीराम विश्वकर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रामअचल शर्मा और जीडी विश्वकर्मा को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

संरक्षक डा. जीपी शर्मा व साहबदीन विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी का प्रयास जरूरी है। सभी मिलकर काम करेंगे तो संगठन मजबूत होगा और अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट, मंत्री परमात्मा प्रसाद शर्मा व संप्रेक्षक श्याम किशोर शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत व क्रियाशील बनाने के लिए नई पीढ़ी को भी आगे आना चाहिए। कहा कि नई कार्यकारिणी के चुनाव में महासभा से जुड़े सभी लोगों को अपनी भूमिका निभानी होगी। दीनानाथ, कन्हैयालाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन 18 जून को सर्वसम्मति से किया जाएगा। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष उमेशचंद्र विश्वकर्मा व संचालन रामजन्म विश्वकर्मा ने किया। बैठक से पूर्व विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सजनलाल विश्वकर्मा, ब्रह्मानंद विश्वकर्मा, रामकेश विश्वकर्मा, मेहीलाल विश्वकर्मा, चंद्रेश सोनी, श्यामजी विश्वकर्मा, जय प्रकाश विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, संतराम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें