फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुर्घटना में मौत के मामले में चालक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 07 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग कलवारी में स्थित डाकघर के पास 20 अप्रैल को हुई दुर्घटना के मामले में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में नरसिंहपुर थाना दुबौलिया की मंजू ने लिखा है कि उनके पति जोगिंदर बाइक से छावनी थाना क्षेत्र के लोनिया पार गांव में बहन के लड़के को लेकर संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के छपरा गांव ने रिश्तेदारी में जा रहे थे। डाकघर कलवारी के सामने विपरीत दिशा से आ रही पिकअप के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। जोगिंदर को गंभीर चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से सीएचसी बनाहरा ले जाया गया जहां से स्थित नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर हो गए। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार बहन के लड़के व उनके पुत्र अक्षय को भी मामूली चोट आई थी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें