फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर मारपीट में छह लोगों पर केस दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। हाईवे पर बड़हर खुर्द गांव के सामने युवक को मारने-पीटने की घटना में पुलिस ने छह युवकों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि दबंगों ने वर्चस्व बनाने के लिए मारपीट की है। थाना क्षेत्र के बड़हर खुर्द गांव निवासी मृदुल कुमार ने तहरीर दी है कि वह सायं करीब छह बजे अपने लड़के विवेक कांत पांडेय के साथ किसी कार्यवश हाईवे पर गया था। शुभम शुक्ला, सूरज मिश्रा थाना छावनी मनीष तिवारी उर्फ श्याम, सूर्य प्रकाश तिवारी उर्फ राम निवासी हरदिया रेवरादास, उत्कर्ष सिंह उर्फ मंटू पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी तरना व गौतम सिंह निवासी कादेपुर छपिया एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए हाॅकी लोहे की राड व लाठी डंडे से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज हुआ है। आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें