फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रसोई गैस सिलिंडर के साथ पकड़े गए पिकअप चालक पर केस दर्ज

Mon, 25 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। रसोई गैस सिलिंडर के साथ पकड़े गए पिकअप चालक पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। गौर के पूर्ति निरीक्षक शैलेश कुमार ने तहरीर में बताया है कि शनिवार दोपहर में आरोपी शिवकुमार निवासी मदईपुर कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा पिकअप पर 90 सिलिंडर लादकर पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद बाजार में खड़ा था। स्थानीय गैस एजेंसी के मालिक की शिकायत पर आपूर्ति विभाग की टीम ने सिलिंडर बरामद कर स्थानीय एजेंसी की सुपुर्दगी में रखवा दिया था। उनकी तहरीर पर रविवार को केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि पिकअप चालक पर ईसी एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें