हरैया। क्षेत्र के तरना गांव में करीब तीन माह पहले हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय आदेश पर दो महिलाओं सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। तरना निवासी रामलायक वर्मा ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि सात मार्च 2025 को शाम छह बजे वह खेत की जुताई कर रहा था। बगल की गीता देवी अपने दो लड़कों सुनील कुमार व ऋषि कुमार व बहु आरती देवी पत्नी सुनील कुमार के साथ पहुंचीं। वे लोग खेत जोतने से मना करने लगे। कहासुनी के दौरान लाठी-डंडे से मारने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे उनके बेटे राहुल व उसकी पत्नी गीता देवी को पीट दिया। पीड़ित ने सूचना हर्रैया पुलिस दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद