टिनिच। बिजली निगम की टीम ने शिवपुर में 42 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिया। अवैध तरीके से बिजली जलाने को आरोप में 11 लोगों पर केस दर्ज कराया गया। इस दौरान 14 लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए तथा 35 लोगों का लोड भी बढ़ाया गया।
सल्टौआ के उपकेंद्र बघौड़ी के शिवपुर गांव में अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत त्रिपाठी व विजिलेंस जेई कायम सिंह के साथ पहुंचे। बड़े बकाएदारों की जांच की। 42 बकाएदारों के कनेक्शन कटाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने एक लाख रुपये से अधिक बकाया बिल जमा किया।
जेई सूर्य नरायन यादव ने बताया कि मंगलवार को जांच में 11 लोग अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाए गए। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि टीम में चार एसडीओ, पांच जेई एवं विजिलेंस विभाग व स्थानीय पुलिस शामिल है। संवाद