फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक की तहरीर पर कथित शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परशुरामपुर। कस्बे में स्थित किसान इंटर कालेज में फर्जी शिक्षक की नियुक्ति के मामले में कॉलेज के प्रबंधक की तहरीर पर परशुरामपुर पुलिस ने कथित शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया है।
प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि विवेक कुमार सिंह पुत्र उमेश चंद्र सिंह निवासी आनंद नगर कटरा ने उनके विद्यालय मे लोकमान्य इंटर कालेज जानकीनगर सेवरही कुशीनगर से एकल स्थानांतरित दिखाकर 20 सितंबर 2016 को ज्वाइन किया। यह ज्वाइनिंग शिक्षा निदेशक के पत्र के आधार पर कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर जांच कराई गई तो विवेक कुमार सिंह को विद्यालय आने और कार्य करने से मना कर दिया गया। जिले से लेकर निदेशालय तक की जांच में पता चला कि विवेक कुमार सिंह ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर तैनाती ली है। विद्यालय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने कथित शिक्षक विवेक कुमार सिंह पर धोखाधड़ी. का मुकदमा दर्ज किया है। परशुरामपुर के थानेदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें