फोरलेन पर हादसे में ट्रेलर चालक पर केस
- दुर्घटना में पिकअप चालक व खलासी की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फोरलेन पर छावनी थानाक्षेत्र के रेड़वल के पास शनिवार सुबह हुए हादसे में पिकअप चालक व खलासी की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने लखनऊ के रुचि खंड एक निवासी विनोद कुमार पांडेय की तहरीर पर लापरवाही पूर्वक पीछे से टक्कर मारने के आरोप में ट्रेलर चालक पर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद ट्रेलर छोड़कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
शुक्रवार/शनिवार रात लखनऊ से टॉवर की बैट्री लादकर पिकअप गोरखपुर जा रही थी। पिकअप रविंद्र (38) पुत्र भीमसेन निवासी बांसी थाना कोतवाली लखीमपुर चला रहा था। खलासी अफजल बेग (40) पुत्र अज्ञात निवासी जादमपुर गौरैया शरीफ थाना कोतवाली पूरनपुर जिला पीलीभीत के साथ आसिफ बेग उर्फ छोटू पुत्र मेहताब निवासी पीलीभीत सवार थे।
छावनी के रेड़वल के पास पहिया पंचर होने के बाद रविंद्र व अफजल बेग पहिया बदलने लगे। पीछे से आए ट्रेलर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र और अफजल की मौके पर ही मौत हो गई थी।