फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग प्रकरण में छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैया चौराहे पर टेंट का सामान बुक कराने के बहाने बुलाकर मारपीट और फायरिंग का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के सरैया चौराहे पर बृहस्पतिवार देर शाम टेंट का सामान बुक करने के बहाने बुलाकर मारपीट व फायरिंग के मामले पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें तीन अज्ञात हैं।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया धीश गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को वह बाइक की सर्विसिंग कराने बभनान बाजार गए थे। शाम करीब छह बजे फोन से लाइट और टेंट बुक कराने की बात कह कर उसे कुछ लोगों ने सरैया चौराहे पर बुलाया। वह शाम करीब 6:30 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के महाखरपुर गांव निवासी अजय पटेल को बाइक पर बैठाकर बभनान बाजार से परसा परशुरामपुर मार्ग पर स्थित सरैया चौराहे पर पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद हर्रैया थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी अंकित, पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव निवासी सूरज गौतम और लोहरौली निवासी राजकुमार यादव और तीन-तीन अज्ञात लोग हाकी डंडे से हमलावर होकर मारने-पीटने लगे। अजय पटेल का मोबाइल और गले की चेन छीन लिया । चौराहे के लोग दौड़े तो हत्या करने की नियत से गोली चला दी। ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फायर करते भाग खड़े हुए। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात पीड़ित की तहरीर पर उक्त छह लोगों पर बलवा हत्या के प्रयास व छिनौती का केस पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें