फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका खत्म होने पर हंगामा-धमकी, सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया थाने के महुआ लखनपुर गांव की घटना, आशा की तहरीर पर हर्रैया पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया थाने के प्राथमिक विद्यालय महुआ लखनपुर में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर में वैक्सीन खत्म होने पर कुछ लोगों ने हंगामा किया। धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में आशा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आशा पूनम पांडेय का आरोप है कि वैक्सीनेशन कार्य में गांव के कुछ लोगों ने हंगामा कर बाधा उत्पन्न की। इस दौरान उनके पति आलोक कुमार पांडेय को एक राय होकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। वैक्सीन व मोबाइल को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण शिविर में कुछ लोगों ने विवाद किया। प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात आशा की तहरीर पर महुआ लखनपुर निवासी सत्य प्रकाश, गोविन्द प्रसाद, अतीश चन्द्र पांडेय, राहुल पांडेय, सुनील कुमार, शिवम उपाध्याय व राजकुमार के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, बलवा और आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें