कर्मियों की सूची आठ तक नहीं दी तो दर्ज होगा मुकदमा
निजी चिकित्सालयों की कार्य प्रणाली से डीएम नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर प्रशासन गंभीर है। वहीं दूसरी ओर कई ऐसे निजी चिकित्सालय हैं जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अपने कर्मियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई। डीएम आशुतोष निरंजन ने इस पर नाराजगी जताते हुए सूची के लिए आठ जनवरी तक की समय सीमा तय की है।
आठ तक सूची नहीं मिली तो संबंधितों के खिलाफ कोविड-19 महामारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने बताया है कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में निजी चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मियों की सूची मांगी गई थी, मगर तमाम बार कहने के बावजूद सूची नहीं पहुंची। डीएम ने बताया कि सीएमओ डॉ. एके गुप्ता से जो रिपोर्ट प्राप्त हुई है उसके अनुसार निजी चिकित्सालयों के संचालकों को यह अंतिम चेतावनी है।