फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन ऋण का 35 लाख हड़पने के मामले में दो पर केस

Fri, 13 Sep 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा फाइनेंस कंपनी से वाहन के लिए 35 लाख रुपये ऋण लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने ऋणी व गारेंटेड पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्री राम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंधक वरुण कुमार सिंह ने न्यायालय में वाद दायर किया। आरोप लगाया है कि पैकोलिया क्षेत्र के गजियापुर निवासी अभिषेक सिंह ने उसके पनी से वाहन के लिए 35 लाख ऋण के तौर पर 23 अप्रैल 2022 को लिया था। दुबौलिया क्षेत्र के पिपरा निवासी आलोक सिंह गारेंटर हैं। आरोपी न तो ऋण अदा कर रहा है और न ही कंपनी के समक्ष भौतिक सत्यापन के लिए वाहन को प्रस्तुत कर रहा है।
वह स्वयं और उसके कर्मचारी सितंबर 2023 में अभिषेक सिंह के घर करीब डेढ़ बजे पहुंचे, लेकिन मौके पर वह नहीं मिले। उसके पिता मिले और उन्होंने अपनी मोबाइल से अभिषेक सिंह से बात कराई। उसने मोबाइल पर ही अपशब्द कहते जान-माल की धमकी भी दे दी । थानाध्यक्ष संजू यादव ने बताया है कि न्यायालय के निर्देश पर दोनों पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें