फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत की बाड़ में उतरे करंट से दो किसानों की मौत

Fri, 13 Sep 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिखारिया गांव में करंट की चपेट में आने से दो किसानो की मौत होने पर मौक
विज्ञापन
- बाड़ का तार हटाते समय एक किसान आया करंट की चपेट में, बचाने में दूसरे को लगा करंट
विज्ञापन

- दुबौलिया क्षेत्र के भिखरिया में अलसुबह हुए हादसे से हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। भिखरिया गांव में खेत में लगी कंटीले तार की बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को दो किसानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत की बाड़ के भीतर जाने के लिए तार हटाते समय करंट की चपेट में आ गया। पास के खेत में काम कर रहा दूसरा किसान बचाने पहुंचा तो उसे भी करंट ने चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
भिखरिया गांव के भलाई यादव (40) ने फसल बचाने के लिए अपने खेत के चारों तरफ कंटीले तार की बाड़ लगा रखी थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह खेत पर पहुंचे। बाड़ के भीतर जाने के लिए तार हटाने लगे। इस दौरान उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। थोड़ी दूर पर दूसरे खेत में काम कर रहे गांव के ही किशन लाल (65) बचाने पहुंचे तो उन्हें भी करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भलाई के खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा हुआ है। खेत से सटे चकरोड पर बिजली का खंभा लगा हुआ है, जिसमें लगे अर्थ वायर में करंट उतर रहा था, जो कंटीले तारों से छू रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए एकडेगवा पदमापुर उपकेंद्र के कर्मचारियों को कई बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ ग्रामीणों ने एक किमी दूर उपकेंद्र पर पहुंच कर आपूर्ति बंद कराई। मामले की जानकारी के बाद सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद्र ने भी मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें