बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के अकसड़ा-बहादुरपुर मार्ग पर गाड़ी रोककर रुपये, चेन, मोबाइल छीनने के आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में सत्यम चौधरी निवासी नूरचक थाना नगर ने कहा है कि वह उर्वरक कंपनी के ड्रोन से दवा छिड़कने वाली गाड़ी चलाता है। फसलों में उर्वरक व दवा छिड़कने के रुपये किसान देते हैं। शनिवार को वह ड्रोन वाली गाड़ी लेकर अपने घर जा रहा था। अकसड़ा-बहादुरपुर मार्ग पर केंवचा के पास प्रमोद निवासी पकड़ी मिश्राइन व महेंद्र निवासी खाइनारा थाना नगर ने रोक लिया। संवाद