फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न में छह ससुरालियों पर केस

Sun, 01 Sep 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। मुकामी पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर दहेज उत्पीड़न का छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस महानिरीक्षक बस्ती को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2020 को अगया गांव निवासी अखिलेश कुमार से हुई है। पिता ने शादी में मांग के अनुसार डेढ़ लाख रुपये नगद तथा सोने की अंगूठी, चैन आदि उपहार दिए थे। आरोप लगाया कि पति, सास, ससुर तीन लाख रुपये नगद तथा कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन

22 अक्तूबर 2022 को उसे एक लड़का शिवांश पैदा हुआ। 27 फरवरी को उसे मायके लाकर छोड़ दिया गया। कहा गया कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक विदाई नहीं कराएंगे। एसएचओ दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि पीड़िता के पति अखिलेश कुमार, ससुर बजरंग बली त्रिपाठी, सास अंजन, उमेश चंद त्रिपाठी, विनोद कुमार त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी निवासी अगया पर केस दर्ज कर जांच उप निरीक्षक मकबूल आलम को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें