कलवारी। कोरमा गांव की एक जेठानी ने देवरानी पर पेड़ काटकर लकड़ी हड़पने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को तहरीर देकर नीलम पत्नी हरीराम ने आरोप लगाया है कि देवरानी अंजनी पत्नी सियाराम ने गाटा संख्या 284 स्थित दो यूकेलिप्टस व एक सिरसा के पेड़ को काटकर उसकी लकड़ी हड़प ली। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच उप निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद को सौंपी गई है। संवाद