फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षामित्र पर राजकीय कार्य में बाधा डालने का केस

Thu, 11 Jan 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार रजिस्टर की नकल के लिए पांच जनवरी को हुई थी बहस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। ग्राम पंचायत खड़ौआ में पांच जनवरी को संकल्प भारत यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में सचिव से सवाल पूछना एक शिक्षामित्र को भारी पड़ गया। सचिव ने शिक्षामित्र पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पांच जनवरी को खड़ौहा में संकल्प भारत यात्रा कार्यक्रम में पहुंचीं सचिव पूनम श्रीवास्तव से गांव के ही शिक्षामित्र राकेश कुमार उपाध्याय ने पूछा परिवार रजिस्टर की नकल लेनी है, आप फोन नहीं उठाती हैं। ब्लॉक गया वहां भी आप नहीं मिलीं। कहां बैठती हैं, पता बता दीजिए वहीं आकर नकल प्राप्त कर लें। इसे लेकर दोनों में बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इससे खार खाईं सचिव ने लालगंज थाने में तहरीर देकर राजकीय कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज करा दी। सचिव पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षामित्र के आरोप निराधार हैं। वह कार्यस्थल पर अमर्यादित व्यवहार कर रहे थे और कार्यक्रम को रोकने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें