फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात ससुरालियों पर केस

Sun, 09 Feb 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र की विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना ससुरालियों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर सहित सात ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी हरियाणा सोनीपत के अनिल पुत्र रामसुभग गुप्ता के साथ हुई है। शादी में पिता ने पांच लाख रुपये नकद और अन्य दान-दहेज दिए थे। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद मांगने लगे। पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उसने दहेज लाने से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि इस बात को लेकर उसे प्रताड़ित करते हुए मारापीटा गया। परेशान होकर वह पानीपत से पिता के पास चली आई। आठ मई 2024 को घर से ससुराल सोनीपत जाने पर ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। फिर वह मायके चली आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अनिल कुमार, ससुर रामसुभग, सास बेला देवी, जेठ अमित गुप्ता, जेठानी पूनम देवी निवासी रीठी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर हाल मुकाम चाइल्ड स्कूल के पीछे, राजीव नगर थाना सदर सोनीपत, हरियाणा के अलावा दो ननद और ननदोई पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें