बघौचघाट। कोटेदार की कालाबाजारी उजागर होने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि कोटेदार राशन नहीं बांट रहा है। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई है। आरोप है कि मलवाबार के कोटेदार ने ग्राम सभा में कार्डधारकों को बांटने के लिए आए 45.454 क्विंटल गेहूं, 79.776 क्विंटल चावल, 76 किलो ग्राम चीनी का कालाबजारी की है।
ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक राघवेंद्र कुमार ने जांच करार्ठ। जांच में शिकायत सही पाया गया। इस मामले में राघवेंद्र की तहरीर पर बघौचघाट पुलिस ने कोटेदार कमलेश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज किया है। संवाद