सोनहा। बस्थनवा में खेत में घुसकर पौधों को कुचलने को लेकर हुई मारपीट में एसीजेएम तृतीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र के जिगना निवासी राजदेव का कहना है कि वह वर्तमान में सोनहा क्षेत्र के बस्थनवा में रहते हैं। 30 जून को उनका पुत्र रितिक चौधरी घर के पीछे लगाए पौधौं के देखरेख कर रहा था। गांव की मीरा पुत्री ओंकार पौधों के अंदर से होकर जा रही थीं। इससे नुकसान हो रहा था। जब उनके पुत्र ने रोक तो उसने अपने चचेरे भाइयों राजकुमार व पवन को बुलाकर अपशब्द कहते हुए पिटाई करने लगी।
जानमाल की धमकी भी दी। मारपीट में रितिक के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस से शिकायत करने के बाद केस न दर्ज कर उल्टे बड़े पुत्र संतोष व रितिक का शांतिभंग में चालान कर दिया।प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अपशब्द, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने व जानमाल की धमकी के मामले में तीनों लोगों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद