बस्ती। हर्रैया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। वर्तमान में हर्रैया क्षेत्र स्थित मायके में रह रही खुशनुमा ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी गोंडा के तरबगंज थानाक्षेत्र के रगड़गंज निवासी सलमान के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर अपशब्द कहने के साथ ही जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने पति सलमान, सास सायरा बानो, देवर शाहबाज व ननद सलमा पर केस दर्ज किया है। संवाद