वाल्टरगंज। वाल्टरगंज पुलिस ने होली की रात हुई मारपीट मामले में पांच के खिलाफ़ मारपीट, बलवा व आगजनी कर आर्थिक क्षति पहुंचाने, गाली व जानमाल की धमकी देने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के आमा शुक्ल गांव के हिमांशु शुक्ल का आरोप है कि होलिका दहन की रात उनके बड़े पिता के दरवाजे पर रखा मूजा गांव के एक युवक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर फूंक दिया। इसी बात की शिकायत करने पर उस युवक ने अपने पिता, सहित तीन लोगों ने लाठी डंडे के साथ ही अपशब्द कहते हुए मारापीटा व सिर पर लोहे की राॅड से हमला किया जिससे वह गिर पड़ा।
मौके पर कुछ लोगों ने पहुंच बीच बचाव किया। विपक्षी जानमाल की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सर्वेश, माता प्रसाद, राम, लक्ष्मण, हरिश्चंद्र के विरुद्ध धारा केस दर्ज किया गया है।