फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अश्लील हरकत व मारपीट में पांच आरोपी पर केस

Mon, 18 Mar 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मारपीट व अश्लील हरकत करने के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में परशुरामपुर पुलिस को पीड़िता ने तहरीर दी। कहा है कि गांव का आरोपी आकाश पांडेय 14 मार्च की रात 10 बजे उसके घर में आकर हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में छावनी पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है कि 30 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसके पटीदार राजेश उसके घर पर आए और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत करने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी। पुलिस ने राजेश समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें