बस्ती। फोरलेन पर परशुरामपुर थाने के युवराज पैलेस के सामने 27 जुलाई को दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक के चालक पर केस दर्ज किया है।
इस संबंध में दुबौलिया थानाक्षेत्र के नरहरपुर निवासी प्रेमचंद ने रविवार को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनका 25 वर्षीय लड़का विशाल 27 जुलाई को बाइक से लखनऊ जा रहा था। परशुरामपुर थाने के युवराज पैलेस के सामने एक दूसरी बाइक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से विशाल की बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दवा इलाज के दौरान विशाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक के चालक पर केस दर्ज किया है। संवाद