कोतवाली, मुंडेरवा व लालगंज थाने में दर्ज हुए केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तीनों अलग-अलग दिनों में लापता हुई हैं।
कोतवाली पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में केस दर्ज किया है। इस संबंध में किशोरी के पिता की तरफ से तहरीर दी गई है। आरोप लगाया गया है कि 30 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे बेटी पक्के बाजार गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पाया। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर किशोरी की खोजबीन की जा रही है।
मुंडेरवा पुलिस ने एक छात्रा को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में उसी स्कूल के छात्र पर केस दर्ज किया है। छात्रा की मां ने तहरीर मेंं कहा है कि दस अगस्त को बेटी स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं आई। पूछताछ में पता चला कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले इसरार अली उर्फ सलमन बहला-फुसाकर साथ ले गया है।
एक अन्य मामले में लालगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। किशोरी की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि संतकबीरनगर जिले के महुली थाने के गोरयाभार निवासी प्रमोद उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया।