फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुर्दा गांव में बवाल के मामले में 20 आरोपियों पर केस

Thu, 20 Jun 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर सोमवार शाम को हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा में मजदूरी मांगने के विवाद में हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 20 आरोपियों पर मारपीट, बलवा, हत्या के पास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, गांव में अब भी पुलिस बल तैनात है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस चौकन्ना है। सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मामला केवल मजदूरी मांगने का है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रखा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मामले में एक पक्ष के अजीजुल्लाह ने तहरीर देकर बताया कि अपना दिया हुआ रुपये मांगने पर लहुरखान, रेहान, अयुब, हफीजुल्लाह, इस्तियाक, इरशाद ने घर में घुसकर उसे, उसकी पत्नी रेहाना खातून व भतीजे सलीम को मारापीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए घर का सामान, बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से राज गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि अजीजुल्लाह उर्फ जीजू के यहां वह मजदूरी करता था। 17 जून को वह मजदूरी मांगने गया तो अजीजुल्लाह कहने लगा कि पहले मुस्लिम बनो तब पैसे देंगे। विरोध करने पर अजीजुल्लाह, अब्दुल वहीद, सलीम खान, साहवान, अल्तमश, नियाज, साहिल, मजीवुल्लाह व पांच-छह अज्ञात लोगों ने उसे मारापीटा। अजीजुल्लाह के ललकारने पर उसकी पीठ में किसी छुरे से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें