गर्मी से व्याकुल होकर पोखरे में नहाने लगी थीं तीनों किशोरियां
- वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सोनौरा पाठक गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज (बस्ती)। क्षेत्र के सोनौरा पाठक गांव में पोखरे में नहाने गईं तीन किशोरियों की डूबकर मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें भी हैं। बताया जा रहा है कि 12-13 वर्ष की तीन किशोरियां गांव से करीब 100 मीटर दूर बाग में आम बीनने गई थीं। वहां से तीनों पोखरे में नहाने लगीं। तभी तीनों गहरे पानी में डूब गईं। काफी प्रयास के बाद तीनों को निकाला गया। मगर, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, सोनौरा पाठक गांव के निवासी महेंद्र की पुत्री खुशी (13), चंदा (12) व धीरज की 13 वर्षीय पुत्री तारा गांव के पूरब तरफ बगीचे में आम बीनने गई थीं। तेज गर्मी लगने पर तीनों बगल में ही स्थित पोखरे में नहाने लगीं। अचानक गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गई।
गांव के एक युवक ने तीनों बच्चियों के चप्पल पोखरे के समीप पड़ा देखा। शक होने पर उसने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। यह हादसा आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। महेंद्र तथा धीरज के परिवार के लोग आकार चप्पल पहचान गए।