बस्ती। मारपीट के पांच अलग-अलग मारपीट व बलवा की घटनाओं में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। यह मामले छावनी, कलवारी, परशुरामपुर, नगर थाने से जुड़े हैं।
छावनी थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द गांव निवासी सुनील कुमार की तहरीर पर अजीत कुमार पर केस दर्ज हुआ है। परसरामपुर पुलिस ने जगन्नाथपुर गांव निवासी ननकउ यादव की तहरीर पर गांव के ही महबूब पर केस दर्ज किया है। कलवारी पुलिस ने गायघाट कस्बा निवासी राजकुमार उर्फ राजू की तहरीर पर कस्बे के अनवल अली, शेर मोहम्मद उर्फ गुड्डू, मोहम्मद इमरान व मोहम्मद सुलेमान को नामजद किया है।
इसी थाना क्षेत्र में वारदात ग्राम गोविंदपुरा (दहलवा) में भैंस चराते समय मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने रामअजोर की तहरीर पर उमेश अग्रहरि निवासी ग्राम अगौना पर केस दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। नगर थाना पुलिस ने भूअर सराय निवासनी शारदा देवी की तहरीर पर बिन्दु, आरती, शीला देवी व बाबूराम केप केस दर्ज किया है। संवाद