फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार सवारों ने की बाइक सवार को पीटा

Wed, 01 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के सुभाष नगर वार्ड के तिराहे पर हुई मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान। कस्बे के हर्रैया तिराहे पर बीच सड़क में कार खड़ी कर उसमें सवारों ने बाइक चालक की सरे राह पिटाई कर दी। स्थानीय लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड स्थित स्टेशन चौराहे की तरफ से हर्रैया तिराहे की तरफ आ रही कार बीच सड़क में ही रुकी। उसमें से निकले लोग एक बाइक सवार को मारने लगे। इससे दोनों तरफ यातायात ठप हो गया और लंबा जाम लग गया। मारपीट का वीडियो शाम होते-होते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कार सवारों ने स्थानीय लोगों को बताया कि बाइक से आ रहे दोनों युवक स्टेशन चौराहे के पास कार को ओवरटेक करते समय गाली दी थी। फिल्मी अंदाज में पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौकी प्रभारी अनंत मिश्र ने बताया कि इस तरह की कोई घटना संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें