नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया गांव के पास बीच सड़क पर बाइक चालक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने कार सवार चार लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया श्रीनेत गांव के सूरज कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बाइक से हर्रैया तहसील जा रहा था। खजुरिया मिश्र गांव के पास कार सवार चार लोगों ने कोआपरेटिव बैंक के सामने ओवरटेक करके रोक लिया और गाली देनेे लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर सचिन, धर्मेंद्र, प्रदीप और राजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद