फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली से बिहार जा रही कार ट्रेलर से टकराई, चार घायल

Mon, 18 Mar 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर महराजगंज के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास रविवार को कार और ट्रेलर से टकरा गई। चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। दो की हालत नाजुक होने पर डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कार पर सवार होकर चार युवक बिहार जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही कार सवार त्रिलोकपुर (ककुआ राउत) गांव के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे जा घुसी। हादसे में अब्बू (20) पुत्र अंजार निवासी नागालोई नई दिल्ली, मोहताब (24) पुत्र इश्तियाक निवासी किठूरी, फौजी वाटिका थाना प्रेम नगर दिल्ली , विशाल (18) पुत्र विनोद निवासी बेगारी बाजार देवरिया, अफजल निवासी बिजनोर प्रेमनगर नई दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और मीडिया कर्मी ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने अफजल और मेहताब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें