गौर। बभनान की तरफ से गौर बाजार की ओर आ रही तेज रफ्तार कार सोनवलिया चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार के परखचे उड़ गए। हालांकि, उसमें बैठे लोग और चालक बाल-बल बच गए हैं। जानकारी के अनुसार गौर थाना क्षेत्र के ठड़िऔना गांव निवासी राम सुभाष यादव एवं थाना क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी संजय मौर्य सोमवार की देर रात कार से बभनान बाजार की तरफ से गौर होते अपने गांव जा रहे थे। गौर-बभनान मार्ग पर सोनवलिया चौराहे के पास हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं। संवाद