फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चतुर्भुज मंदिर परिसर में लगा बुढ़वा मंगल का मेला

Wed, 09 Jul 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। क्षेत्र के अमोढ़ा राजघराने के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में आषाढ़ मास के अंतिम मंगलवार को मेले का आयोजन हुआ। वैसे तो हर मंगलवार को लोग चतुर्भुजी बाबा अर्थात चतुर्भुज भगवान के दर्शन करने के लिये आते हैं, लेकिन बुढ़वा मंगल पर वृहद मेले का आयोजन हुआ। छावनी, अमोढा, विशेश्वरगंज, रूपगढ़, पूरेवेद, धिरौली बाबू, जैतापुर, पूरेतिलक, देवखाल सहित कई गांवों के श्रद्धालुओं मंदिर पर पहुंच कर चतुर्भुज भगवान का दर्शन पूजन किया औरमेले में खरीदारी भी की। मेले में बच्चों के खिलौने, जलेबी व मिठाइयों व शृंगार के सामान आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें