फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में ट्रेलर से भिड़ी कार, महिला की मौत

विज्ञापन
फोरलेन पर ट्रेलर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार हटवाते स्थानीय लोग- संवाद
विज्ञापन
- कार में सवार चालक सहित तीन अन्य घायल
विज्ञापन

- फोरलेन पर छावनी थाने के खेसुआ के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी/ विक्रमजोत। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर थाना क्षेत्र के खेसुआ गांव के पास सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब बेकाबू कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला को सीएचसी ले जाने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कार कैसे अनियंत्रित हुई, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
गोरखपुर के राजघाट थाने के रायगंज निवासी विनोद गुप्ता का इलाज कराने परिवार के लोग कार से लखनऊ जा रहे थे। छावनी थाने के खेसुआ गांव के पास कार चालक का गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई। इसी बीच दूसरी लेन पर आ रहे ट्रेलर से कार भिड़ गई। इस हादसे में कार सवार महिला पूनम देवी, प्रमोद गुप्ता व विनोद गुप्ता पुत्र संतलाल तथा कार चालक फैसल पुत्र खलील गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत भेजा, जहां चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत देख अन्य तीन को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें