फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नीलगाय से टकराई कार, चालक सुरक्षित

Fri, 21 Nov 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरी गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह नीलगाय से कार टकरा गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, नीलगाय की मौत हो गई। एयरबैग खुलने से कार चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के कोहले गांव निवासी नगेंद्र सिंह का बाजार में टेंट हाउस है। सुबह अपनी कार से बस्ती जा रहे थे। कटरी गांव के पास अचानक कार के सामने नीलगाय आ गई और कार उससे टकरा गई। सीट बेल्ट लगाने के कारण एयर बैग खुल गया और नागेंद्र सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चालक सुरक्षित है, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें