बस्ती। फेसबुक पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में सोनहा थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर धीरेन्द्र शास्त्री, भाजपा और हिन्दू समाज के प्रति अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस संबंध में करचोलिया, थाना कप्तानगंज के निवासी पिंटू सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपित शिवा कुमार निवासी शाहपुर, थाना सोनहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। संवाद