फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच थानेदारों व 12 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Mon, 19 Aug 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में 69 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि पांच थानेदारों व 12 पुलिस चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात जनपद में तैनात 69 दरोगाओं के तबादले किए गए हैं। 51 दरोगाओं को पुलिस लाइंस से थानों में भेजा है। 12 चौकी के प्रभारियों का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है। एंटी रोमियो स्क्वाड के प्रभारी निरीक्षक डाॅ. शालिनी सिंह को महिला थाना, चुनाव सेल प्रभारी अनिल कुमार दुबे को छावनी, ऑपरेशन दृष्टि व त्रिनेत्र प्रभारी मोतीचंद्र को दुबौलिया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
एसआई संजू यादव को पैकोलिया, देवेंद्र सिंह को नगर, द्वारिका प्रसाद को मुंडेरवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कोतवाली में तैनात निरीक्षक अनिल यादव को आपरेशन दृष्टि व त्रिनेत्र सेल की जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र को दक्षिण दरवाजा, चंद्रप्रकाश यादव को गनेशपुर, अनंत मिश्र को बभनान, विश्वमोहन राय को जिला अस्पताल, रामानंद सिंह बड़ेवन, अतुल अंजान मड़वानगर, अजय यादव सिकंदरपुर और विवेकानंद तिवारी को फुटहिया चौकी का प्रभार सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें