फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक जंग की तैयारी, 22 को दिग्गजों का नामांकन

विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा क्षेत्र 61 की चुनावी रणभेरी बज चुकी है। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। कार्यकर्ता सम्मेलन और बैठकों के बहाने दिग्गजों ने तैयारी भी कर ली है। चुनावी जंग का रोमांचक मुकाबला 22 अप्रैल को नामांकन के साथ शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन की अधिसूचना मंगलवार को जारी होने के साथ ही तीन सियासी सूरमाओं में भाजपा सांसद व प्रत्याशी हरीश द्विवेदी तथा बसपा-सपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने 22 को नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। दो दिन पहले ही लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह 20 अप्रैल को नामांकन कर सकते हैं। हालांकि, इस पर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में निर्णय कभी भी हो सकता है। इस बार के तीनों लोकसभा प्रत्याशियों की विशेषता यह है कि बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सभी दूसरी बार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने ही जीत का स्वाद चखा है। जबकि गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी जिले में तो नहीं पड़ोसी जनपद संतकबीनगर से 1989 में जनतादल के टिकट पर जीत का परचम लहराए थे। जबकि बस्ती लोकसभा चुनाव 2014 में तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, तीसरे प्रतिद्वंद्वी तब के सपा प्रत्याशी रहे राजकिशोर सिंह 2009 में राम प्रसाद चौधरी के भतीजे अरविंद चौधरी से करीब एक लाख मतों के अंतर से पराजित हुए थे। इस बार का चुनावी समीकरण पहले से कहीं अधिक भिन्न है। सपा से टक्कर देने वाले राजकिशोर सिंह अपने भाई और 2014 के रनर रहे ब्रज किशोर सिंह डिंपल तथा बेटे जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू और हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की शरण लेकर प्रत्याशी बनकर मैदान में आए हैं। जबकि सपा और बसपा अलग-अलग चुनाव लड़ती थी। इसबार महागठबंधन कर रामप्रसाद चौधरी को मैदान में उतारा गया है। 
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
1    हरीश द्विवेदी    सांसद व प्रत्याशी    भाजपा
2014 में    34.11    प्रतिशत मत प्राप्त    जीते
2    राम प्रसाद चौधरी    गठबंधन प्रत्याशी
2014 में 27.06  प्रतिशत मत प्राप्त    तीसरा स्थान
3    राज किशोर सिंह    कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी
2009 में 21.12 प्रतिशत मत प्राप्त कर दूसरा स्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें